चरखारी: गोरखा गांव में शौच क्रिया के लिए गए एक मानसिक व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के गोरखा गांव निवासी 50 वर्षीय परम सिंह पुत्र गोविंददास का शव चिल्ला के पेड़ पर लटका मिला। व्यक्ति कि मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई दशरथ ने बताया कि उसके भाई का मानसिक संतुलन खराब था। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।