मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया में किसान नरवाई जलाकर खेत की उर्वरा शक्ति कर रहे हैं कम
शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया तहसील सहित क्षेत्र में प्रशासन की शक्ति और जागरूकता अभियान के बावजूद किसान नरवाई जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। गेहूं की फसल काटने के बाद खेतों में बचे डंठलों को हटाने व नष्ट करने के बजाय उन्हें आग के हवाले किया जा रहा है। इससे न सिर्फ खेतों की उपजाऊ शक्ति प्रभावित हो रही है, बल्कि पर्यावरण प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है।