शामली: शामली के रघुनाथपुर में रोटावेटर की चपेट में आने से 4 साल के बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Shamli, Shamli | Jun 19, 2026 शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में 4 वर्षीय कृष की ट्रैक्टर से गिरने के बाद रोटावेटर में फंसने से दर्दनाक मौत की घटना प्रकाश में आई है। यह घटना गुरूवार की बताई जा रही है, जबकि ग्रामीण बाबूराम खेत पर रोटावेटर से जुताई कर रहे थे। ट्रैक्टर पर उनके पोते कृष और पांच वर्षीय नितिन भी बैठे थे। अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट होने से कृष रोटावेटर में फंस गया।