जशपुर: कुसुमडार में दातुन तोड़ने गए बुजुर्ग पर हाथी ने किया हमला, जिससे हुई मौत
जशपुर जिले के कुनकुरी फॉरेस्ट रेंज के ग्राम बिलासपुर कुसुमडार में हाथी के हमले में 83 वर्षीय बुजुर्ग बुधनाथ राम चौहान की मौत हो गई। वे सुबह करीब 10 बजे दातुन तोड़ने जंगल गए थे, तभी गिद्दाबहार जंगल में हाथी से सामना हो गया। शुक्रवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार, भागने का प्रयास करने के बावजूद उम्र अधिक होने के कारण वे बच नहीं सके। हाथी ने सूंड से पटकक