बरौली: बनकट गांव स्थित कबाड़ की दुकान में पुलिस ने की छापेमारी चोरी के कई वाहन के पार्ट्स हुए बरामद, दो लोग हुए गिरफ्तार।
बरौली थाना क्षेत्र के बनकट गांव स्थित कबाड़ की दुकान में गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कबाड़ की दुकान में चोरी के वाहनों के पार्ट्स को बरामद किया। इस दौरान दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जय हिंद यादव ने बताया कि चोरी के वाहनों को कबाड़ की दुकान में खपाने का कार्य किया जा रहा था।