बीना: चोरियों से परेशान व्यापारी संघ पहुंचा एसडीओपी कार्यालय, एसडीओपी ने एक सप्ताह में चोरियों के खुलासे का दिया आश्वासन
Bina, Sagar | Oct 2, 2025 बीना थाना क्षेत्र में पान मसाला दुकानदारों पर चोरों की नजर है और कुछ दिनों में पान मसाला दुकानों में चोरी की तीन घटनाएं हो चुकी है। जिससे परेशान होकर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन के साथ बिना बंद का आह्वान किया था। वहीं घटनाओं से परेशान होकर व्यापारी संघ के नेतृत्व में व्यापारी गुरुवार को एसडीपीओ कार्यालय पहुंचा और एसडीओपी नितेश पटेल से चर्चा की।