हरचंदपुर क्षेत्र में आए आंधी-तूफान से पेड़-पौधे मार्ग पर धराशाई, विधायक ने हटवाए गिरे पेड़
Raebareli, Raebareli | May 13, 2026
13 मई बुधवार की शाम 4:00 बजे हरचंदपुर विधानसभा के अंतर्गत तेज तूफान व आंधी अचानक आ गई। जिसके चलते मार्ग पर भारी संख्या में पेड़ पौधे धराशाई हो गए। लोगों का आवागमन बाधित हो गया ।रास्ते से गुजर रहे वर्तमान सपा विधायक राहुल लोधी ने मोर्चा संभालते हुए लालगंज रेंजर से बात की और तत्काल प्रभाव से पेड़ों को हटवाकर आवागमन लोगों का सही कराया। तब जाकर राहत की सास ली।