उमरेठ: उमरेठ में भाजपा ने लगाया रक्त दान शिविर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर किया रक्तदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर उमरेठ में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में मंगलवार पांच बजे तक भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने रक्तदान किया।भाजपा उमरेठ मंडल ने ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा की सहायता से शिविर आयोजित किया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया ।