कटकमदाग: छत का प्लास्टर गिरने से दो बच्चे घायल, बाल-बाल बची जान
हजारीबाग जिला के कटकमदाग प्रखंड के पसई पंचायत देवार टोला निवासी नागेश्वर राम के घर का जर्जर छत का प्लास्टर टूट कर गिरने से दो बच्चे जख्मी हो गये, जख्मी हुए बच्चों में नागेश्वर राम की 10 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी एवं इनके घर आए रिश्तेदार का लड़का 9 वर्षीय कार्तिक कुमार है। कार्तिक को सिर में चोट लगी जबकि पूजा को पैर में चोट लगी है। दोनों बच्चों का इलाज रत है