अतरौली: गांव मझोला में वाशिंग मशीन ठीक करते समय युवक की करंट लगने से हुई मौत
गांव मझोला में वाशिंग मशीन ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत गंगीरी थाना क्षेत्र के मझोला गांव में वाशिंग मशीन की मरम्मत करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास (पुत्र विजेंद्र कुमार) के रूप में हुई है। आपको बता दे विकास मंगलवार शाम घर पर मशीन ठीक कर रहा था, कि अचानक मशीन में करंट आ गया और वह चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गय