परबत्ता: अगुआनी-महेशखूंट पथ पर बांस लदे ठेला और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत
मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के देवरी कब्रिस्तान के पास अगुआनी–महेशखूंट पथ पर सोमवार की रात बांस लदे ठेला और एक मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार 21 वर्षीय एसपी गोस्वामी उर्फ अमरजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने दो साथियों के साथ गोगरी जमालपुर से बिठला गांव लौट रहा था, तभी यह हादसा