छलका टोला ग्राम छोहरी में 14 जनवरी की रात करीब 10 बजे आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई। पीड़ित के अनुसार वह अपने बेटे को बाहर के लड़कों से दोस्ती न करने की सलाह दे रहा था, इसी दौरान पड़ोसी चेतन चौधरी अपने पुत्र के साथ मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी कलावती चौधरी व पुत्र के साथ भी मारपीट की गई।