बदायूं: पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड जूनियर इंजीनियर की मौत के मामले में भाई ने लगाया हत्या का आरोप, जांच की मांग
Budaun, Budaun | Jun 29, 2026 बदायूं के उद्यैती इलाके में पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के जूनियर इंजीनियर जितेंद्र सिंह चंदेल की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उनके भाई विनय सिंह चंदेल ने इसे सड़क हादसा मानने से इन्कार किया। उन्होंने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। भाई ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।