सोजत थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर शुक्रवार की देर शाम को एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी । इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही बाइक सवार इस व्यक्ति की मौत हो गई । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सोजत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है । घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । पुलिस घटना को लेकर मामले की जांच कर रही है।