भोरे: भोरे-मीरगंज मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुलिया में गिरा ट्रक
भोरे-मीरगंज मुख्य पथ पर हुस्सेपुर के पास गुरुवार की अहले सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया. मीरगंज की ओर से भोरे जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया में जा गिरा. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ. बताया जाता है कि ट्रक मीरगंज से भोरे की तरफ आ रहा था.