इटकी: इटकी और कुंदी को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने 56 लाख से ईसाई कब्रिस्तान की चहारदीवारी, लैम्प्स भवन का किया शिलानयास।
Itki, Ranchi | Jul 3, 2026 इटकी ( रांची ) पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने इटकी प्रखंड के महुआ टिकरा और कुंदी में 56 लाख रुपये की दो बड़ी विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके तहत 24 लाख से ईसाई कब्रिस्तान की चहारदीवारी और 32 लाख से लैम्प्स भवन का निर्माण होगा। तिर्की ने कहा कि हर समुदाय का सम्मान और विकास ही मजबूत समाज का आधार है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।