आरा: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के पश्चिम साइड से बरामद हुआ एक अज्ञात 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव
Arrah, Bhojpur | Sep 23, 2025 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के पश्चिम साइड एक अज्ञात 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से मौजूद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। वही सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।