डुमरा: सीतामढ़ी में प्रशिक्षु सिपाहियों का रात्रि रोड मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश
सीतामढ़ी में साइबर डीएसपी सह उप-प्राचार्य, प्रशिक्षण केंद्र के नेतृत्व में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा रात्रि रोड मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते हुए जवानों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्कता का संदेश दिया।