भिंड नगर: आटा चक्की वाले ने दांत से ग्राहक का काटा कान, वीडियो आया सामने
भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में पांच रुपए के लेनदेन को लेकर आटा चक्की पर विवाद हिंसक हो गया। शुक्रवार शाम खैरियातोर मोड़ स्थित चक्की पर पिसाई के पैसों को लेकर हुए विवाद में संचालक ने ग्राहक का कान दांत से काट लिया। हमले में ग्राहक मौरोली गांव निवासी धान सिंह भदौरिया के कान का एक हिस्सा कटकर अलग हो गया। घायल ने मेहगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई,