बिल्सी: हैबतपुर के पास सड़क पर फैली मक्का के कारण बाइक से गिरे छात्र को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Bilsi, Budaun | Jun 22, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में कक्षा 10 के छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम हैबतपुर गांव के पास हुई, जब सड़क पर फैली मक्का के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। आज सोमवार सुबह 9:00 बजे बिल्सी क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मामले में जांच की जा रही है।