इस्माइलपुर: 19 अप्रैल को महादेव मंदिर में मनेगी परशुराम जयंती, रुद्राभिषेक का होगा आयोजन
भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर 19 अप्रैल को गौशाला स्थित जगतपति महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंडित ललित शास्त्री ने की। इसमें पंडित अजीत पांडे, सजन शर्मा, श्रीराम पाठक और भोला शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने सर्वसम्मति से..