बरेली: आंवला लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप को हराया, जनता को दिया धन्यवाद
आंवला लोकसभा सीट पर सपा सभा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने दो बार के सांसद भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप को करारी हार दी है। नीरज मौर्य ने जीत के बाद क्षेत्र की जनता का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा जो वादे किए थे वह पूरे करेंगे और क्षेत्र का विकास करेंगे। अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।