डोमचांच स्थित महिला महाविद्यालय का भवन निर्माण हुए छह वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू नहीं हो सकी हैं। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित यह भवन उपेक्षित पड़ा है, जिससे क्षेत्र की छात्राएं उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों से वंचित हैं।