पुपरी स्थित लक्ष्मीनारायण लाल मंदिर के हरिक जयंती की तैयारी को लेकर पुपरी स्थित खेतान चौधरी प्रतिष्ठान पर मंगलवार को 7 बजे शाम में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लाल मंदिर के हरिक जयंती पर 22 जनवरी को भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। जिसकी तैयारी को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।