पिछोर: शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने किया पिछोर थाने का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया ने मंगलवार की रात पिछोर थाना का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने थाना रिकॉर्ड, मालखाना,हवालात और परिसर की साफ सफाई का गहन जायजा लिया। एसपी ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। जिसका प्रेस नोट आज बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे जारी किया गया है।