खुसरूपुर: हरदास बीघा गांव के मां काली मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
खुसरूपुर प्रखंड के हरदास बीघा स्थित महाकाली मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ के अंतिम दिन कथा वाचिका राजेश्वरी किशोरी ने राधा कृष्ण की निश्छल प्रेम की कथा का वर्णन किया है। उन्होंने कथा के दौरान बताया कि राधा निश्छल प्रेम की प्रतीक थी। उसके प्रेम में श्री कृष्ण की व्यापक भक्ति थी। बृन्दावन,गोकुल छोड़े जाने पर बिरह वेदना की चर्चा की है।