बस्ती जिले के रूधौली नगर पंचायत के बालेश्वरी सिंह नगर वार्ड में लटकते विद्युत के तार दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। मोहल्ले वासियों ने बताया की पिछले कई वर्षों से बांस बल्ली के सहारे बिजली की सप्लाई हो रही है। जर्जर तार कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं स्थानीय लोगों ने तार को बदलने के साथ ही पोल लगवाये जाने की मांग की है।