आगरा: स्कूटी चोरी की घटना में संलिप्त 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 को मुरली बिहार से व निशानदेही पर 2 अन्य को भी किया गया गिरफ्तार
Agra, Agra | May 21, 2024 आगरा की थाना शाहगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी चोरी की घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर एक अभियुक्त को मुरली बिहार से गिरफ्तार किया है, और इसकी निशान देही पर इसके दो अन्य साथियों को बताए गए स्थान से दबोचा है, पुलिस ने इनके कब्जे से 910 रुपए बरामद किए हैं।