चरखारी: चरखारी में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकाली गई कलश वंदन यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
चरखारी में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकाली गई कलश वंदन अभियान यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से शुरू हुई इस यात्रा में पवित्र मिट्टी से भरे कलश लाए गए थे। जिलाध्यक्ष मोहनलाल और नगर अध्यक्ष अमित पटेरिया की अगुवाई में टाकीज तिराहे पर स्वागत कर रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण व मंदिर में कलश पूजन किया गया।