बाह: बटेश्वर में छात्राओं की डाक कांवड़ यात्रा, युवाओं ने किया सेवा कार्य
श्रावण मास के पावन चौथे सोमवार के लिए बाह क्षेत्र के मंगदपुर गांव की बीए की 17 छात्राएं कचला घाट सोरों से डाक कांवड़ लेकर रविवार शाम 5 बजे तीर्थधाम बटेश्वर पहुंचीं। छात्राओं ने ब्रह्मलाल महादेव पर जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा। उनका संकल्प है कि वे पुलिस व सेना में भर्ती होकर देश सेवा करेंगी। छात्राओं ने कहा कि वे किसी से कम नहीं और हर कार्य में