बलौदा: बुचीहरदी गांव में बोलेरो और कार के बीच टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र की हुई मौत, बलौदा पुलिस ने वाहनों को किया ज़ब्त
जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में बोलेरो वाहन और कार में टक्कर हुई थी. इससे कार सवार पिता पुत्र की मौत हो गई थी, वहीं हादसे में कार सवार बहु और एक अन्य शख्स को चोट आई थी, जो रिश्ते में भांजा था। गौरतलब है कि बोलेरो में सवार 9 लोगों को भी चोट आई थी, जिसमें से 3 से 4 लोगों की हालत गंभीर हैं. जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था।