बेतरतीब तरीके से कार दौड़ा कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले युवक के खिलाफ यातायात पुलिस ने चालान की कार्रवाई की है. खास बात यह है कि यातायात प्रभारी एवं एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल ने खुद इस काले रंग की स्कॉर्पियो कार को मेला ग्राउंड से गोला का मंदिर चौराहे तक पीछा करने के बाद पकड़ा। चालक के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही उसने सीट बेल्ट लगारखा था