हरदोई: कराही गांव के पास कार की टक्कर से युवक की मौत, 10 मीटर तक घिसटता चला गया, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Dec 1, 2025 लखनऊ–पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र के कराही गांव के पास रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक कार में फंस गया और करीब 10 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।कराही गांव निवासी विपिन उर्फ टिंचू खेती करता था।