बीना: अक्षय तृतीया पर मंडी प्रांगण में विवाह का रंग छाया, 51 जोड़ों ने बांधे पवित्र बंधन
Bina, Sagar | Apr 20, 2026 अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर कृषि मंडी प्रांगण में खुशियों का महासंगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री विवाह एवं निकाह कार्यक्रम के तहत धूमधाम से 51 जोड़ों के विवाह व निकाह सम्पन्न कराए गए। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस भव्य समारोह में 50 जोड़ों ने हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लिए, जबकि एक जोड़े का निकाह शहर काजी द्वारा कराया गया।