दुधि: खाड़पाथर जंगल में पलटा डीजल टैंकर, हजारों लीटर डीजल बहा, ग्रामीण बाल्टी लेकर पहुंचे
सोनभद्र के रेणुकूट के खाड़पाथर जंगल में शनिवार को डीजल लेकर मध्य प्रदेश जा रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से हजारों लीटर डीजल तेजी से रिसकर जंगल क्षेत्र में फैल गया। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी, डिब्बे और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बह रहे डीजल को एकत्र करना शुरू कर दिया।