निवाड़ी थाना क्षेत्र के कस्बा पतला स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में बैंककर्मी ने 64.87 लाख का घोटाला कर दिया। आरोपी ने चतुराई से लोगों के खाते से रकम साफ कर दी। अपने परिचित व अन्य के खातों में रकम भेज दी। लोगों के मोबाइल पर खाते से रकम डेबिट होने का मैसेज तक नहीं पहुंचा। पासबुक में लेनदेन की एंट्री कराने पर लोगों को घटना का पता चला।