भोरे: भोरे थाना में फरार अभियुक्त ने कुर्की के भय से किया आत्मसमर्पण, मामले में पुलिस कर रही अग्रेतर कार्रवाई
भोरे थाना परिसर में एक अभियुक्त ने कुर्की के भय से आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार अभियुक्त लम्बे समय से फरार बताया जा रहा था। जब उसको ये जानकारी मिली कि उसके घर की कुर्की होने वाली है तो उसने खुद थाना में आकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सोमवार की दोपहर 3 बजे जानकारी के अनुसार भोरे वायरलेस मोड़ निवासी सुदर्शन मांझी उर्फ रामश्रय बताया जा रहा है।