अनूपपुर: तेज आंधी में जनसुनवाई का टेंट उखड़ा, कार्यक्रम व्यवस्था पर उठे सवाल
रक्सा में टोरेंट पावर द्वारा आयोजित पावर प्लांट की जनसुनवाई शुरू होने से पहले ही मौसम ने व्यवस्था की पोल खोल दी। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अचानक तेज आंधी-तूफान आने से जनसुनवाई स्थल पर लगाया गया टेंट उखड़ गया। टेंट उड़ने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।