शेरघाटी: फजलाहा गांव में ट्रांसफार्मर चालू कराने के नाम पर कथित अवैध वसूली का ऑडियो वायरल <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/>
शेरघाटी प्रखंड के फजलाहा गांव में ट्रांसफार्मर चालू कराने के नाम पर अवैध पैसे की मांग का मामला सामने आया है। इस मामले से जुड़ा सोमवार को सुबह 8 बजे से एक ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में एक ठेकेदार द्वारा गांव के किसानों से ट्रांसफार्मर चालू करने के एवज में प्रति किसान दो-दो हजार रुपये की मांग करते हुए सुना जा सकता है।