शेरघाटी: बकरीद पर्व को लेकर शेरघाटी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
आगामी बकरीद पर्व को लेकर शेरघाटी थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शेरघाटी थाना अध्यक्ष अजित कुमार ने की। इस अवसर पर क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने एवं त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बीडीओ स्नेहिल आंदन एवं सीओ उषा कुमार समेत कई प्रशासनिक