मोतिहारी: जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नयागांव में बाइक चोरी के मामले में छापेमारी के दौरान पुलिस पर महिला की मौत का आरोप
पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नयागांव वार्ड नंबर आठ में बाइक चोरी के मामले में छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर एक महिला की मौत का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के धक्का देने से महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान जोगेंद्र महतो की पत्नी बचिया देवी के रूप में हुई है। जानकारी शुक्रवार शाम सुबह करीब 08 बजे मिली।