सूरजपुर: बतरा डेम हादसे में 6 घंटे बाद दो ग्रामीणों के शव मिले, एक की तलाश जारी
जिले के करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बतरा डेम में मछली पकड़ने के दौरान नाव पलटने की घटना में मंगलवार को करीब 6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दो ग्रामीणों के शव बरामद कर लिए गए। सोमवार देर रात नौ ग्रामीण नाव से डेम में मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान नाव पलटने से छह ग्रामीण तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि तीन ग्रामीण लापता हो गए थे।