बौंसी प्रखंड क्षेत्र में पारंपरिक धूल की होली उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। सोमवार सुबह 8 बजे ही धूल की होली के लिए जुटने लगे। सुबह से ही विशेषकर छोटे बच्चों और युवाओं ने एक-दूसरे पर धूल डालकर और हंसी-खुशी के साथ इस परंपरा का आनंद लिया। धूल की होली के साथ ही क्षेत्र में होली उत्सव की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है।