कानपुर जोन की 28वीं अन्तर जनपदीय जोनल पुलिस वॉलीबाल कलस्टर प्रतियोगिता वर्ष-2026 का आयोजन माती रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउण्ड में कराया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ डीआईजी यमुना प्रसाद द्वारा किया गया। शुभारम्भ के दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही ।