कांगड़ा: कलेड में पुलिस ने एक व्यक्ति से लगभग 6750 मिलीलीटर देसी शराब की बरामद: एसएचओ
Kangra, Kangra | Jan 5, 2025 पुलिस थाना कांगड़ा के साथ लगते क्षेत्र कलेड में पुलिस द्वारा आज रविवार को साढ़े 5 बजे एक व्यक्ति से 6750 मिलीलीटर देशी शराब बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कलेड़ (नजदीक सुकाट खड्ड) में तरवील सिंह निवासी कलेड़ डाकघर कलेड़, तहसील नगरोटा वंगवा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) के पास से 6,750 मिलीलीटर देशी शराब बरामद की है।