कांगड़ा: श्री बज्रेश्वरी देवी के जिला स्तरीय मकर संक्रांति पर्व के लिए घी से मक्खन बनाने की प्रक्रिया हुई शुरू: मंदिर अधिकारी
Kangra, Kangra | Jan 4, 2025 बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में जिला स्तरीय मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर घृतमंडल मंडल पर्व के आयोजन हेतु आज घी से मक्खन बनाने की प्रक्रिया के प्रथम चरण का विधिवत पूजा अर्चना करके शुभारंभ किया गया। इसकी जानकारी आज शनिवार काे साढ़े 4 बजे मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी ने दी। मंदिर के पुजारी भूषण शर्मा ने मंदिर अधिकारी नीलम राणा से विधिवत पूजा अर्चना करवाई।