परसिया: न्यूटन सब एरिया ने जीती वेकोलि की कैरम और शतरंज प्रतियोगिता,पेंच स्टाफ क्लब में हुआ समापन, जीएम ने बांटे पुरस्कार
वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड पेच क्षेत्र की शतरंज, कैरम और ब्रिज प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को पांच बजे पेंच स्टाफ क्लब में किया गया। वेकोलि पेंच के महाप्रबंधक विकास कुमार अग्रवाल ने पुरस्कार वितरण किया। कल्याण समिति न्यूटन सब एरिया ने दो दिवसीय शतरंज कैरम एवं ब्रिज स्पर्धा का आयोजन किया । समापन समारोह में जीएम विकास कुमार अग्रवाल ने पुरस्कार वितरण किया