पलामू के सुप्रसिद्ध कला गुरु एवं प्रख्यात चित्रकार एस. एम. नैयर का निधन हो गया। रविवार प्रातः 6:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 76 वर्ष थी लंबे समय से बीमार थे। शाम में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। उनकी मौत से न केवल पलामू, बल्कि समूचे सांस्कृतिक परिदृश्य में एक गहरा शून्य उत्पन्न हो गया है।