जगदीशपुर: अरैला गांव में लाखों की लागत से निर्मित सड़क का MLC ने किया उद्घाटन, जिला परिषद सदस्य मोहम्मद मुस्लिम रहे मौजूद
जगदीशपुर प्रखंड के अरैला गांव में काशीनाथ साहू के घर से काली मंदिर तक ईट सोलिंग एवं पीसीसी सड़क का बिहार विधान परिषद सदस्य राधाचरण सेठ के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जिला परिषद सदस्य सह पूर्व प्रखंड प्रमुख मोहम्मद मुस्लिम के द्वारा बिहार विधान परिषद सदस्य सहित अन्य लोगों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सड़क बन जाने से