धामपुर: बड़ी मंडी से अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूर्ण होने पर श्री राम पालकी यात्रा निकाली गई
Dhampur, Bijnor | Jan 11, 2025 धामपुर में अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को करीब पांच बजे कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी मंडी से मंडी युवा व्यापार संगठन की ओर से नगर में श्री रामलला पालकी यात्रा निकाली गई। बड़ी मंडी से विभिन्न स्थानो से पालकी यात्रा निकाली गई। इस मौके पर प्रसाद भी वितरित किया गया।